फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डब्ल्यूपीएल में नहीं दिखेगी सोनम की फिरकी गेंदबाजी, फैंस में निराशा

Wed, 10 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सोनम यादव। स्त्रोत: स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वुमंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन सुहागनगरी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी और निराशा दोनों लेकर आ रहा है। यह रोमांचक टूर्नामेंट 9 जनवरी 2026 से शुरू होकर 5 फरवरी को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा। लेकिन इस बार फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब में घरेलू क्रिकेट खेलते समय लगी चोट के कारण अनुभवी क्रिकेटर सोनम यादव इस सीजन में खेल नहीं पाएंगी।
विज्ञापन

2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से डब्ल्यूपीएल में खेल चुकी सोनम महिला क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं और दो बार वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं। उनकी नीलामी इस बार डब्ल्यूपीएल में नहीं हो पाई, हालांकि उनका नाम सूची में शामिल था।
राजा का ताल निवासी सोनम यादव ने बताया कि दो महीने पहले घरेलू मैच खेलते समय उन्हें चोट लगी थी। उन्होंने कहा, चोट की वजह से मुझे इस बार डब्ल्यूपीएल में खेलना संभव नहीं हो पाया। मैं पूरी तरह से रिकवर होकर जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें