बेटे की तस्वीर हाथों में लिए बिलखतींं मां रोशन देवी। संवाद
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में रहने वाला एक युवक काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। युवक का 21 अप्रैल से कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक की मां ने अन्न का त्याग कर दिया है। सिर्फ पानी पी रही हैं।
कायथा निवासी राकेश उर्फ चुम्मन (40) खेत पर चल रहे ट्रैक्टर पर मजदूरी करने की कहकर 21 अप्रैल को घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। 23 अप्रैल को परिजन ने नारखी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक की मां रोशन देवी ने बिलखते हुए बताया कि पुत्र को गायब हुए 14 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। कई बार थाने में जाकर गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी वियोग में युवक की मां ने 14 दिन से अन्न का त्याग कर दिया है।संवाद