इसी सिलसिले में मिथिलेश अपने बेटे हर्ष के पास गईं, जो गांव के खेत पर काम कर रहा था। मिथिलेश ने हर्ष से कहा कि वह पति की संपत्ति का आधा हिस्सा बेचना चाहती है। इस बात पर दोनों के बीच काफी गहमागहमी हुई। गुस्से में आकर आरोपी हर्ष ने खेत पर रखे फांवड़े से मां मिथिलेश के सिर में कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
भतीजे आकाश ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने नारखी थाना पुलिस, एफएसएल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटा हर्ष फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।
परिवार में दो बेटे, तीन बेटियां
ललित की आत्महत्या के बाद उनके दो बेटे और तीन बेटियां गांव में दादी के पास रहते थे। एक बेटी की शादी हो गई है और एक बेटा दिल्ली में काम करता है। हर्ष, मिथिलेश का दूसरे नंबर का बेटा है।
संपत्ति विवाद में बेटे ने इस अपराध को अंजाम दिया है। आरोपी बेटा घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
ये भी पढ़ें-
UP: खनन माफिया का दुस्साहस...पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, पथराव; पांच हमलावर गिरफ्तार