फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामियां कालेज की दीवार पर लिखे क्रीडास्थल पर कालिख पोती

विज्ञापन
गांधीपार्क मैदान की साइड इस्लामिंयां इंटर कालेज की दीवार पर लिखा खेल मैदान को कालिख पुतवाने के ब? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांधीपार्क के अंदर खाली ग्राउंड की ओर इस्लामियां इंटर कालेज की दीवार पर लिखे क्रीड़ास्थल को शरारती तत्व ने काले रंग से पोत दिया। सोमवार सुबह कालेज प्रबंधक ने विरोध दर्ज कराया। सुबह नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी सहित फोर्स पहुंची। उन्होंने इस हरकत को गलत बताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांधीपार्क के अंदर खाली पड़े ग्राउंड पर इस्लामियां कालेज क्रीड़ास्थल कालेज की दीवार पर लिखा था। सोमवार को सुबह किसी ने क्रीड़ास्थल लिखे शब्दों पर कालिख पोत दी। कालेज के प्रबंधक व पूर्व विधायक गुलाम नवी एडवोकेट ने इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन के अफसरों को दी। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा एवं एसएचओ उत्तर केशवदत्त शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ही जांच पड़ताल की।
प्रबंध तंत्र ने नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के समक्ष विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इसके अभिलेखों को दिखाया। अभिलेखों को देखने के साथ नगर मजिस्ट्रेट ने पोती कालिख की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह का कहना है कि दीवार लेखन पर कालिख पोतने के संबंध में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांधीपार्क की ओर इस्लामियां इंटर कालेज क्रीडास्थल लिखा था,उसी पर किसी ने कालिख पोत दी थी। मेरी ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। बल्कि नगर मजिस्ट्रेट,पुलिस के अधिकारी आए थे।उन्हें अभिलेख दिखाए हैं।
आबाद हुसैन - प्रधानाचार्य इस्लामियां इंटर कालेज फिरोजाबाद।

इस्लामिया कालेज की दीवार पर लिखे क्रीडास्थल पर कालिख पोते जाने की सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रे?- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें