फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृयगति रुकने से छत्तीसगढ़ में हुई जसराना के जवान की मौत

विज्ञापन
जसराना- शुगेंद्रपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। छत्तीसगढ़ मेें तैनात जसराना निवासी सीआरपीएफ के जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बनवारा लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

थाना जसराना के पट्टी बनवारा निवासी अजब सिंह के 50 वर्षीय पुत्र शुगेंद्रपाल सिंह सीआरपीएफ की 217 बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद तैनात थे। वह छत्तीसगढ़ के क्वांटा सुकमा में थी। शुगेंद्रपाल को डायबिटीज थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें परेशानी होने पर साथी जवान उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही इसकी सूचना उनके गांव में परिजनों को लगी तो सभी रोने-बिलखने लगे। बुधवार को सीआरपीएफ के सीओ दीपक भट्ट अन्य जवानों के साथ शुगेेंद्रपाल के पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के अलावा एसडीएम कुमार चंद्र, सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा पहुंचे और जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान को उनके पुत्र रामकुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान के दो पुत्र और दो पुत्रियां
हेड कांस्टेबल शुगेंद्रपाल सिंह के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें