फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 21 स्थानों पर लगेंगे सोलर पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए उच्च भार क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। यूपी नेडा के सचिव ने बताया कि जिले में चिह्नित 21 स्थलों पर सोलर प्लांट स्थापना के लिए किसानों से लीज पर भूमि ली जाएगी।
विज्ञापन

सचिव यूपी नेडा के अनुसार सोलर प्लांट स्थापना के लिए कम से कम चार एकड़ भूमि 20 से 25 साल के लिए लीज पर ली जाएगी। प्रधानमंत्री ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान योजनांतर्गत पावर प्लांट स्थापना के लिए दबरई, धीरपुरा, फरिहा, हाथवंत के अलावा इटौली आदि ग्राम व पंचायतों को चिह्नित किया गया है। यूपी नेडा के पीओ रामचरित्र विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सोलर प्लांट लगाने को नामित संस्था सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सोलर प्लांट से उत्पन्न बिजली को क्षेत्रीय किसानों को बेहद कम दरों पर बिजली की सप्लाई करेगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी करा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें