फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी को घर से निकाला

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित विवाहिता पक्ष से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। विवाहिता ने साफ्टवेयर इंजीनियर पति के उत्पीड़न से तंग आकर शुक्रवार को डायल-112 पर खुद को बंधक बनाने की सूचना दी। इस सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस विवाहिता एवं उसके परिजन को थाने ले आई।
विज्ञापन

कानपुर के बर्रा-6 निवासी युवती का विवाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहचटी में रहने वाले एक युवक के साथ साल 2024 में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति तथा ससुरालीजन ने उसके मायके जाने के बाद से अब तक उसे ससुराल में नहीं घुसने दिया है। विवाहिता का पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
शुक्रवार को विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ कानपुर से अपने ससुराल पहुंची। यहां पहुंचने पर उसने अपनी ससुराल में जाने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुरालीजन ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। विवाहिता ने बताया कि उसने महिला हेल्पलाइन-1090 पर कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवा नहीं मिल सका। आखिर में उसने डायल-112 पर ससुरालीजन द्वारा उसको बंधक बनाने की मजबूरन सूचना दे दी। यह सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस विवाहिता एवं उसके परिजन को अपने साथ थाने ले आई। जहां पीड़िता के पिता ने आरोपी दामाद एवं उसके परिजन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि विवाहिता को बंधक बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर गई थी। विवाहिता एवं उसके परिजन को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने लाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें