सपा के जिला संगठन के समानांतर बनाया गए अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट की राजनीति पर अब पूरी तरह से फ्रंट पर आ गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव के समर्थकों द्वारा बनाए गए इस फ्रंट की कमान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू को दी गई है। इसमें छह ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू एवं संस्थापक अंशुल विक्रम सिंह हैप्पी ने मंगलवार को 51 सदस्यीय संचालन समिति की घोषणा की। पत्रकारों से वार्ता में नेताद्वय कहा कहा कि संगठन का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा, अखिलेश यादव की समाजोन्मुखी, विकासोन्मुखी विचारधारा के लिए काम करना है। सांसद अक्षय यादव के मिशन, सशक्त अखिलेश यादव, सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए काम करेगा। संगठन के आदर्श मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव होंगे। सह संस्थापक कल्लू गुर्जर,रामवीर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह सोनू के अलावा समिति में राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, बंटू कठेरिया, रामप्रताप गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य डीपी यादव, अरुण यादव बॉबी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध एका पंकज यादव, ब्लाक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हाथवंत के प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख फीरोजाबाद अर्चना विजय, नारखी डा. दिनेश यादव, टूंडला ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सत्यवीर सिंह यादव को भी शामिल किया गया है। प्रधान डोरीलाल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डा. अखिल सिंह यादव, शेख जुबैर खान, मो. बॉबी कुरैशी, अजय बघेल हीरो, गुड्डू यादव, मनोज यादव, डा.बीएस यादव, डा.अश्वनी यादव, ठा. प्रदीप सिंह, अर्जुन विक्रम सिंह,जसराना चेयरमैन राघवेंद्र सिंह नागर, योगेश यादव रिंकू,राकेश प्रजापति, प्रवीन यादव, पवन गुप्ता, रामब्रज यादव, सोनू बघेल, योगेश गर्ग, धर्मेंद्र यादव, लोकेंद्र यादव, अशोक यादव, असलम परवेज सिद्दीकी, सुनील सिंह जादौन, अंशुल जादौन, पराग यादव, देशदीपक यादव, मनोज यादव, बबलू यादव, अशोक यादव, मधुलता यादव, रचित चौहान, सुनील यादव, रतन सिंह बघेल को संचालन समिति में शामिल किया गया है।