फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की जिंदगी बचाने के लिए जान पर खेल गई पत्नी...सांप ने डस लिया था; मुंह से चूसकर निकाल दिया जहर

Thu, 13 Mar 2025 05:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक घर के बाहर कुछ काम रहा था। तभी वहां सांप आ गया। युवक की उस पर नजर नहीं पड़ी। वह अपना बचाव कर पाता सांप ने युवक को डस लिया। युवक की चीख-पुकार सुन पहुंची पत्नी ने चूसकर जहर निकाल दिया।
 
विज्ञापन
snake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी में पति को सांप के काटने के बाद पत्नी को चूसकर जहर निकालना भारी पड़ गया। महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन ने दोनों को भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

गांव गोंछ का बाग के प्रदीप घर के बाहर काम कर रहे थे। तभी सांप ने उन्हें डस लिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पत्नी सुमन पहुंची। पति को तड़पते हुए देखा तो पत्नी पर देखा नहीं गया। अपनी जान की परवाह न करते हुए पत्नी ने पति की जान बचाने की ठान ली।

 

पत्नी सुमन ने मुंह से जहर चूसकर निकालना शुरू कर दिया। इस प्रयास में उसकी हालत भी बिगड़ गई। इस दाैरान परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। पति-पत्नी की हालत बिगड़ती देख परिवार के सदस्य तुरंत दोनों को जिला अस्पताल ले गए। 

 
विज्ञापन

अस्पताल में दंपती का इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें