फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए दिन पानी के साथ आ रहे सर्प, दहशत में सुहाग नगरी

विज्ञापन
श्री राम कॉलोनी स्थित जेड़ाझाल परियोजना लाइन की पानी के कनेक्शन में निकला सांप का बच्चा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पानी के साथ छोटे-छोटे सांप के बच्चे लगातार आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। पानी के साथ सांप और कीडे़ आने से सुहागनगरी के बाशिंदे दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को श्रीराम कॉलोनी में गंगाजल के साथ सांप का बच्चा निकलने से दहशत फैल गई। जल निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। कोटला रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में पानी की सप्लाई के दौरान सांप का बच्चा निकलने से हड़कंप मच गया। जेड़ाझाल की सप्लाई शुरू होने के साथ ही सुबह करीब साढ़े छह बजे शिव कुमार राठौर की पत्नी पानी भर रही थी। तभी पानी की सप्लाई के साथ सांप का बच्चा बाल्टी में आकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

महिला की चीख निकल गई। चीख सुनकर शिव कुमार राठौर के साथ आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। राठौर द्वारा इसकी जानकारी जलकल और जल निगम के अधिकारियों को दी। सूचना पर जल निगम के सहायक अभियंता बली मोहम्मद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाइप लाइन को चैक किया, लेकिन कहीं पर लाइन लीकेज नहीं मिली, लेकिन कई स्थानों पर खुले कनेक्शन मिले। जिनको बंद कराने के लिए कनेक्शन धारकों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें