पुलिस द्वारा गिफ्तार गांजा तस्कर। स्रोतः पुलिस
- फोटो : पुलिस द्वारा गिफ्तार गांजा तस्कर। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर ने एक कार से 20 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम ईधौन पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चार पहिया गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से 20 किलो 32 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अभियुक्त विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जो नगला बरी, थाना रिजोर, जनपद एटा का निवासी है।
पुलिस ने बरामद हुई नीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली ईओन गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। अभियुक्त विजेंद्र पर केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल, एसआई अंकित कुमार, देवेंद्र पवार, कांस्टेबल परमवीर सिंह, मुरारी चौधरी, गजेंद्र सिंह और दीपक बालियान शामिल रहे।