फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 20 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

Sun, 19 Oct 2025 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिफ्तार गांजा तस्कर। स्रोतः पुलिस - फोटो : पुलिस द्वारा गिफ्तार गांजा तस्कर। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर ने एक कार से 20 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम ईधौन पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चार पहिया गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से 20 किलो 32 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अभियुक्त विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जो नगला बरी, थाना रिजोर, जनपद एटा का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद हुई नीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली ईओन गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। अभियुक्त विजेंद्र पर केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल, एसआई अंकित कुमार, देवेंद्र पवार, कांस्टेबल परमवीर सिंह, मुरारी चौधरी, गजेंद्र सिंह और दीपक बालियान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें