टूंडला (फिरोजाबाद)। कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा में यातायात महासुरक्षा का तीसरा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान के संभागीय परिवहन विभाग फिरोजाबाद द्वारा स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट-गाइड ने प्रतिभाग किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में निधि सिंह प्रथम, शिवानी शर्मा द्वितीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराग शर्मा प्रथम तथा विशुना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीटीओ परिवहन घनश्याम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।
प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार जैन, एनसीसीअधिकारी अमित उपाध्याय ,सुरेश पचौरी, कौशल शर्मा, गोकुलचंद गौतम, सीमा दीक्षित, हेड कॉस्टेबल रमाकांत, पंकज, अजय, ऋषि शर्मा, अनुज आदि उपस्थित रहे।