फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस से टकराए 24 गोवंश, 22 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर मितावली स्टेशन के निकट राजधानी एक्सप्रेस से 24 गोवंश टकराकर कट गए। एक साथ इतने गोवंश इंजन से टकराने से काउगार्ड व प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन खड़ी हो र्गई ट्रेन से कटे गोवंश के टुकडे़ डाउन ट्रैक पर भी पहुंच गए। इससे अप व डाउन रेलमार्ग प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

इंजन में आई खराबी को दूर कर एवं रेलट्रैक पर बिखरे गोवंश को हटाया गया। तब करीब एक घंटे बाद रेलमार्ग सुचारु हो सका। इसके चलते राजधानी एक्सप्रेस सहित डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। घटना बृहस्पितवार सुबह 8.28 बजे की है। सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस टूंडला से निकलकर मितावली-बरहन स्टेशन के बीच नगला गोल रेलवे फाटक के निकट पहुंची तभी अचानक गायों का एक झुंड रेलवे लाइन पार करने लगा।
चालक ने हॉर्न बजाकर उन्हें हटाने का प्रयास किया तो गोवंश रेलट्रैक पर दौड़ने लगा। राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर करीब 22 गोवंश मर गए। वहीं दो गोवंश गंभीर घायल हो गए। ट्रेन से टकराकर कई गोवंश डाउन रेलमार्ग पर भी पहुंच गये। इसके चलते अप व डाउन रेलमार्ग प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

रेल इंजन से एक साथ दो दर्जन गोवंश के टकराने से ट्रेन का काउ कैचर व प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन रुक गयी। शताब्दी व अन्य राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को पिछले स्टेशनों व सिग्नलों पर रोक दिया गया। साथ ही अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित टीम को मौके पर भेजा गया। रेलकर्मियों ने रेलट्रैक पर पड़े गोवंश के शवों को हटाने, ट्रेन के इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को बाहर निकाला गया। इसके साथ काउ कैचर व प्रेशर पाइप को ठीक किया गया तब 58 मिनट बाद ट्रेन 9.26 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
टूंडला। कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गाजीपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, मंडुआडीह-नईदिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस एवं डाउन में ऊधमपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई-दिलली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस मूरी एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस व पुरी एक्सप्रेस सहित करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी राजधानी एक्सप्रेस
टूंडला। रेलट्रैक पर अचानक दो दर्जन से अधिक गोवंश के आने एवं तेजगति से जा रही राजधानी एक्सप्रेस से टकराने पर रेल दुर्घटना भी हो सकती थी। गोवंश के झुंड के भगदड़ में कोई हैवी गोवंश सीधे ट्रेन के नीच घुस जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। विदिति हो कि अभी हाल ही में अलीगढ़ के निकट कपड़ों के बंडलों के पहियों के नीचे आने से डीएमयू डिरेल हो गयी थी। अगर यहां ऐसा होता तो बेहद गंभीर हादसा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें