फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पचोखरा में ड्रोन उड़ाते महिला सहित छह लोग गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
07, टूंडला के थाना पचोखरा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए महिला व युवक संवाद
विज्ञापन
टूंडला। रात में गांवों में उड़ने वाले ड्रोन को लेकर सजग थाना पचोखरा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर ड्रोन उड़ा रहे महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से टूंडला के थाना पचोखरा, थाना नगला सिंघी क्षेत्र के कुछ गांव में रात में ड्रोन उड़ने एवं चोरी की अफवाहों से ग्रामीण दहशत में थे। बृहस्पतिवार की रात्रि थाना पचोखरा व थाना नगला सिंघी के कई गांव में ड्रोन उड़ते देखे गए थे। इसकी ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी, लेकिन उससे पूर्व ही ड्रोन गायब हो गए थे। शुक्रवार दोपहर थाना पचोखरा के गांव गढ़ी बादशाह के बंबे पर महिला सहित कुछ युवकों को ड्रोन उड़ाते ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने तत्काल डायल -112 पर इसकी शिकायत की। सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा पुलिस ने महिला सहित छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों का कहना है कि वह यूट्यूबर हैं तथा यूट्यूब पर अपनी फिल्म बनाकर अपलोड करते हैं।
थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों को पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार यूट्यूबर में ब्रह्मजीत निवासी सर्बतपुर थाना बमरौली कटारा, आगरा, प्रदीप कुमार निवासी गांव व थाना पचोखरा राजेश कुमार निवासी समोगर थाना बमरौली कटारा आगरा, राहुल कुमार व भूरी सिंह निवासी गांव व थाना पचोखरा, ममता निवासी नगला अजब थाना पचोखरा, टूंडला हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि पकड़े गए युवक और महिला खुद को यूट्यूबर बता रहे हैं। बिना अनुमति अधिक भार उठाने वाले ड्रोन उड़ाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें