फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री में सुधरी स्थिति, प्रदेश में 12वां स्थान मिला

Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुस्तफाबाद में फार्मर रजिस्ट्री कराते बीएसए चतुर्थ, शैलेंद्र सिंह एवं मौजूद किसान। - फोटो : मुस्तफाबाद में फार्मर रजिस्ट्री कराते बीएसए चतुर्थ, शैलेंद्र सिंह एवं मौजूद किसान।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने में जिले की स्थिति में सुधार हुआ है। डीएम रमेश रंजन के हस्तक्षेप के बाद जिला 29 पायदान आगे बढ़कर प्रदेश में 12वें स्थान पर आ गया है। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण जनसुविधा केंद्रों पर किसानों की भीड़ रही, लेकिन दिन में वेबसाइट नहीं चलने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसान घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटने को मजबूर हुए। प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि पानी वाले जिले को 2.31 लाख से अधिक किसानों के फार्मर रजिस्ट्री का काम कराए जाने के आदेश शासन ने दिए हैं। शासन की ओर से वैसे तो 31 दिसंबर तक फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने के आदेश थे। इसकी तिथि अभी और आगे बढ़ने की संभावना है। इधर फार्मर रजिस्ट्री का काम मनरेगा विभाग के ही स्टाफ के साथ-साथ कृषि विभाग को तकनीकी सहायकों के द्वारा भी फार्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। मंगलवार को किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने को जनसुविधा केंद्र पर पहुंचे तो वहां साइट नहीं चल पा रही थी।
विज्ञापन

इस कारण कई किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा था। इस तरह का आलम तो कई जनसुविधा केंद्रों पर देखने को मिला है। दिन में साइट काफी धीमी गति से चलने के कारण कई किसान तो शाम या रात में पहुंचने को मजबूर हैं। डीएम के निर्देश पर उप निदेशक कृषि एसपी सिंह,जिला कृषि अधिकारी सुमित प्रताप चौहान, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ शैलेंद्र सिंह एवं भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम प्रमोद कुमार ने कई केंद्रों पर जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का काम कराया है। ताकि जिले में अधिक से अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री का काम हो सके।




एक नजर में जिले की स्थिति
तहसील कुल किसान फार्मर रजिस्ट्री हुई फिरोजाबाद 50634 6440
जसराना 62506 7752
सिरसागंज 43838 6813
शिकोहाबाद 42373 7919
टूंडला 31811 6997
कुल 231162 35921
-

-जिले में फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी तेज गति से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 29 पायदान आगे बढ़कर 12वें स्थान पर आ गए हैं। दिन में साइट चलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। किसानों से आह्वान किया कि वह प्राथमिकता के आधार पर फार्मर रजिस्ट्री कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें