फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेल में बंद भाइयों के तिलक करने पहुंचीं बहनें

Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को जिला कारागार में बंद भाइयों का तिलक करने बहनें पहुंचीं।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद जेल प्रशासन ने भैया दूज के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। सुबह से ही बहनें जेल में बंद भाइयों का तिलक करने पहुंच गईं थीं। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी रहे। सुबह 8.45 बजे से शुरू हुआ बहनों का प्रवेश शाम को 5 बजे तक चलता रहा। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 910 बंदियों के भैया दूज करने के लिए 1837 महिलाएं तथा उनके साथ 1124 बच्चों के जेल में प्रवेश दिया गया। उन्होंने कहा कि एक भाई भी जेल में बंद अपनी बहन से मिलने आया तो उसे भी मिलने का मौका दिया गया।
विज्ञापन





तिलक करने के बाद गले लगकर फफक पड़ीं बहनें
जेल में बंद भाइयों के तिलक के दौरान बहन अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं। भाइयों ने उन्हें ढांढस बंधाया। बच्चों को भी खिलाया। रुटीन मुलाकात में बच्चों को पास आने का मौका नहीं मिल पाता है। इस तरह का नजारा जेल के अंदर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें