सिरसागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आगरा में आयोजित विधानसभावार समीक्षा बैठक में सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 56 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह बताया कि सिरसागंज मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 25.6 करोड, अरांव पैगू मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 15 करोड़, सिरसागंज अरांव मार्ग नगला चंदी से हुसैनपुर ठार होते हुए हुसैनपुर के लिए 1.02 करोड़, नगला केवल से नगला रामचन्द्र मार्ग के लिए 1.04 करोड़, टोंडसी प्राचीन शिव मंदिर होकर सेंदलपुर शिक्षण संस्थान तक के लिए 1.12 करोड़ व अन्य आठ से अधिक मार्गो के लिए धनराशि जारी की गई है। अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कार्य प्राथमिकता के अनुसार कराए जाएंगे।