फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: बूथों पर दौड़े अधिकारी, जमा कराए अभिलेख

Sat, 14 Feb 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नो मैपिंग के मामलों की सुनवाई के बाद मिस मैच वाले मतदाताओं की सुनवाई करने को शुक्रवार को सुबह अधिकारी बूथों की ओर दौड़े। अफसरों ने बीएलओ के साथ मतदाताओं के पक्ष को सुना और उनका निस्तारण करने के संबंध में सभी को जानकारी दी।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचक नामावली के सघन पुनरीक्षण का काम युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को जिन मतदाताओं के नाम एवं पता गलत है उनको भी नोटिस जारी किए गए है। इनकी सुनवाई करने को अधिकारी के साथ बीएलओ बूथों पर बैठे दिखाई दिए। इतना ही नहीं कुछ मतदाता तो बीएलओ के बुलावे पर बूथों पर अभिलेखों को लेकर पहुंच गए। लेकिन जो नहीं पहुंच सके उनके घरों पर बीएलओ एवं अफसरों ने दस्तक दी। इस तरह का नजारा बूथों पर देखने को मिला। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने कई बूथों पर जाकर मतदाताओं की चेकिंग की। तहसीलदार सदर अजय कुमार ने वाईपास रोड स्थित डीएवी इंटर कालेज में जाकर बीएलओ से जानकारी की। इसके साथ इस्लामियां इंटर कालेज,कस्तूरबा इंटर कालेज दुर्गानगर में जाकर बीएलओ से वार्ता करके मामलों की सुनवाई की। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सुशील कुमार ने छोटेलाल इंटर कालेज में जाकर मतदाताओं की सुनवाई की। इस तरह की सुनवाई 18 फरवरी तक संचालित होगी। एआर कोपरेटिव सतीश कुमार ने बूथों पर जाकर मतदाताओं से जानकारी की।
विज्ञापन


मिस मैच वाले मतदाताओं का विधानसभा वार विवरण....
विधानसभा -मतदाता
टूंडला -40422
जसराना -40819
फिरोजाबाद -74020
शिकोहाबाद -39620
सिरसागंज -29304
-
कुल -224185
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें