फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : जिले में घट गए 1.70 लाख से अधिक मतदाता

Fri, 10 Apr 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विधानसभा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ प्रति का विमोचन करते डीएम रमेश रंजन,एडीएम व विभिन्
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को हो गया। जिले में एक लाख 70 हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या घट गई है। पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 19 लाख 2012 थी। जबकि अब 17 लाख 31 हजार 838 हो गई है। इसमें 9,44570 पुरुष तथा 7,87207 महिला वोटर के साथ 61 थर्ड जेंडर शामिल है। हालांकि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर फिर से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने विधानसभा निर्वाचक नामावली के अंतिम सूची का प्रकाशन करा दिया। जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सूची का विधिवत प्रकाशन कराया गया। सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची का हार्डकापी उपलब्ध कराई गई। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि युवा, महिलाओं के नाम जोड़ने में प्राथमिकता दी है। इस दौरान एडीएम विशुराजा, सीपीआईएम के नवल सिंह एडवोकेट, बसपा के अखिलेश कुमार, सपा से विजय आर्या, कांग्रेस से शैलेंद्र शर्मा, सीपीआईएम के जिला सचिव सोमेश कुमार चक, भूरी सिंह यादव, आप से निर्मल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, शिवशंकर शर्मा, एसडीएम सिरसागंज धर्मवीर भारती, जसराना राजेश कुमार शुक्ला, टूंडला अंकित वर्मा, शिकोहाबाद डॉ.गजेंद्र पाल सिंह एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




विधानसभा- - पुरुष -महिला - अन्य - कुल
-टूंडला - 196515
-163272 -9 - 359796
- जसराना - 195141
-161746 -5 - 356892
-फिरोजाबाद - 204039
-174031 -36 - 378106
-शिकोहाबाद - 178258
-148050 -9 -326317
- सिरसागंज - 170617
-140108- 2
-310727
-
कुल
- 9,44,570
-7,87,207- 61 -17,31,838
-


-जिले के सभी मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक करें ले। हमारा लक्ष्य कोई भी मतदाता न छूटे के संकल्प को पूर्ण करना है। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है तो वह फार्म छह को ऑनलाइन अथवा बीएलओ के माध्यम से भरकर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश रंजन, डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें