अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर दादा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रीपेड मीटर का सर्वर सही से काम नहीं कर रहा, एप में भुगतान करने के बाद भी अपडेट नहीं हो रहा, और कई उपभोक्ताओं को पुरानी सिक्योरिटी एडजस्टमेंट की जानकारी भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा उपभोक्ता सेवा केंद्रों पर लंबी कतारें लगने और अव्यवस्था की भी शिकायत की गई। व्यापारियों ने मांग की कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। अन्यथा 15 दिन के भीतर व्यापार मंडल विद्युत विभाग का घेराव करेगा। इस दौरान हरिशंकर राठौर (पूर्व सभासद), दुष्यंत यादव, रामगोपाल, सुबोध बघेल, राकेश शर्मा, विकास लहरी, दिलीप दीक्षित, संजय शर्मा, मुनव्वर खान मौजूद रहे। संवाद