फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी में हाईटेंशन लाइन से गर्डर छूने पर शटरिंग मजदूर की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के बछगांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शटरिंग का लोहे का गर्डर ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पथरऊआ, फरिहा निवासी राधे उर्फ राधाकिशन (23) बछगांव में निन्नू कुशवाह के घर शटरिंग का काम करने गया था। लोहे का गर्डर हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही उसमें करंट दौड़ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे राधेश्याम को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन असंतुष्ट होकर उसे आगरा के निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
परिवार में मातम, 2021 में हुई थी शादी
इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। राधेश्याम की शादी 2021 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी खुशबू और एक छोटा बेटा वैभव है। वह छह भाइयों और दो बहनों में पांचवें नंबर का था। भाई मोहर सिंह ने बताया कि भाई का बेटा वैभव 26 फरवरी को तीन साल का हो जाएगा। वह वैभव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की बात परिवार के लोगों से आए दिन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- राकेश कुमार गिरी, थानाध्यक्ष, नारखी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें