फिरोजाबाद। श्रीजी की रथयात्रा एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव के दौरान निकाली गई रथयात्रा में साथ
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। इंद्रा कॉलोनी के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में जिनविंब स्थापना महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। बुधवार को बैंडबाजे के साथ श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान जयकारों से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा।
रथ यात्रा का शुभारंभ राजेंद्रपसाद जैन और चक्रेश कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रथयात्रा में एक बग्गी पर पुष्पदंत भगवान की प्रतिमा विराजमान थी। वहीं, दूसरी पर पदमप्रभु भगवान विराजमान रहे। रथयात्रा में बालिकाओं का डांडिया नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। रथयात्रा मंदिर में पहुंचने के बाद श्रीजी की शांतिधारा की गई। यहां याग मंडल विधान की शुरुआत कराई। प्रतिष्ठाचार्य पंडित आशुतोष शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान धीरेश कुमार जैन, डॉ. ज्योति जैन, पंकज जैन, सपना जैन, सुलोचना जेन, सुधा जैन, डॉ. विवेक जैन, राकेश जैन, राजकपूर जैन, सोनू जैन, विकास जैन, डॉ. अमित जैन आदि उपस्थित रहे।