एका (फिरोजाबाद)। कसबा एका में बाईपास मार्ग किनारे सोमवार को फुटपाथ पर बाजार लगता है। जिसे बंद कराने की मांग व्यापार मंडल एका के व्यापारियों ने प्रशासन से की है। इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत वार्ष्णेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत वार्ष्णेय ने कहा कि बाईपास मार्ग किनारे पुष्पेंद्र सिंह चौहान के भूखंड पर सोमवार को बाजार लगाया जाता है। जिससे गांव और देहात क्षेत्र से आना वाला ग्राहक मेन बाजार तक नहीं पहुंच रहा है। ग्राहक के न आने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सोमवार बाजार बंद नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में सौरभ गुप्ता, संजय कुमार, शिवकांत दीक्षित, अभिषेक कुमार, रिषी वार्ष्णेय, संत कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।