फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम का 1.47 करोड़ से होगा कायाकल्प

Fri, 05 Jun 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। योगी सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के तहत जिले को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ब्लॉक मदनपुर स्थित ग्राम रजौरा में बने प्रसिद्ध सिद्ध स्थल श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम का पर्यटन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विकास और भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस प्राचीन स्थल को आधुनिक रूप देने के लिए शासन ने 1.47 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। इस मास्टर प्लान के तहत आश्रम परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्रामालय का निर्माण और आश्रम तक पहुंचने वाले रास्तों को पक्का किया जाएगा। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस पहल से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिलेगी। क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों, फूल-प्रसाद विक्रेताओं और परिवहन क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 1.47 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही कार्यदायी संस्था के माध्यम से यहां निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें