दिल्ली में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होते समाजसेवी श्रीकृष्ण गौतम
टूंडला। जोनल रेलवे सलाहकार समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम को भारतीय साहित्य संस्कृत अकादमी द्वारा राष्ट्रीय महामना मालवीय स्मृति भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड-2025 से स्मृति चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
गौतम को यह पुरस्कार उनके द्वारा सामाजिक, शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में किए गए देशव्यापी कार्यों को देखते हुए अभिषेक वर्मा मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक शिवसेना शिंदे, संजीव सिंघल एडवोकेट अतिरिक्त महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट एवं हरिशंकर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन ने प्रदान किया। संवाद