फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिंगल कैटेगरी में श्रेया और डबल्स में नेहा ने मारी बाजी

Wed, 12 Apr 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय अंतर जनपदीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। पालीवाल महाविद्यालय देवदत्त पालीवाल स्पोर्ट्स कॉपलेक्स की ऑलराउंडर बैडमिंटन एकेडमी की तरफ से दो दिवसीय अंतर जनपदीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सिंगल कैटेगरी महिला में श्रेया और डबल्स में नेहा ने जीत दर्ज कराई।
बैडमिंटन टूर्नामेंट में शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, सिरसागंज, मैनपुरी, बेवर, एटा और मथुरा के विभिन्न जूनियर वर्ग के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के सचिव और कोच गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गर्ल्स सिंगल कैटेगरी में विनर श्रेया, रनर स्नेहा रहीं। गर्ल्स डबल्स में नेहा और अदिति विनर तथा उपविजेता मेधावी तथा अदिति रहीं। वॉइज की अंडर 11 सिंगल कैटेगरी में सात्विक कृष्णा विजयी तथा दुर्वांश उपविजेता रहे। इसीक्रम में डबल्स में युग व दुर्वांश विजेता जबकि विवान व कन्हैया उप विजेता रहे। अंडर 13 सिंगल कैटेगरी में गुरुवेश विजेता तथा मृदुल उपविजेता रहे, जबकि डबल्स में हिमांशु और आयुष विजेता तथा देव व देवांश उपविजेता रहे। अंडर 15 सिंगल कैटेगरी में गुरुवेश विजेता व यश उपविजेता रहे, डबल्स में आयुष व हिमांशु विजेता और आलोक तथा देवांश उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 सिंगल कैटेगरी में कुनाल विजेता और प्रद्युमन पांडेय उपविजेता बने। डबल्स में गुरुवेश और विहान विजेता तथा देवांश व आलोक उपविजेता रहे। अंडर 19 सिंगल कैटेगरी में कुनाल विजेता, सौरव उप विजेता, डबल्स में सौरव व आयुष विजेता तथा एकांश तथा उज्ज्वल उपविजेता रहे। टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राहुल कुमार पालीवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर नवीन पालीवाल,क्रीड़ा प्रभारी प्रवीन पालीवाल,कोर्ट इंचार्ज डॉ. आरबी पांडेय, क्रिकेट कोच विक्रम सिंह यादव, मुकेश गुप्ता और कोमल सिंह यादव मौजूद रहे।
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें