फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैन मंदिर में आयोजित किया शांतिनाथ विधान

Wed, 12 Apr 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन मंदिर में आयोजित किया शांतिनाथ विधान
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नगर में आयोजित भगवान शांतिनाथ विधान में मंत्रोच्चारण के साथ भक्ति संगीत के सुर गूंजते रहे। कार्यक्रम स्थल पर श्रीजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में भगवान शांतिनाथ विधान का आयोजन किया। विश्व शांति एवं सद्भावना के लिए कामना की गई। कार्यक्रम में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इंद्र स्वरूप में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर नित्य नियम पूजा के पश्चात घंटा घड़ियाल की ध्वनि के साथ श्रीजी का जलाभिषेक किया। अनेक श्रद्धालु श्रीजी के अभिषेक को टकटकी लगाए निहारे जा रहे थे। समूचा मंदिर प्रांगण श्री जी के जयकारों से गूंज उठा। अभिषेक शांतिधारा के पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शांतिनाथ का शांति विधान आरंभ कराया। विधान के बीच आगरा से आए संगीतकार विवेक जैन के मधुर भजनों की ध्वनि पर श्रद्धालु नृत्य करते रहे। विधान में श्रद्धालुओं ने श्रीजी के सम्मुख अर्घ्य चढ़ाए। पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डेविड जैन, महामंत्री राजेश जैन, आदीश जैन, नीतेश जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, विपिन जैन, अवधेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें