फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डिवाइडर तोड़ने में दिखाई फुर्ती, नजर हटते ही काम हो गया सुस्त

Tue, 07 Jan 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डिवाइडर तोड़ने के बाद पसरी गिट्टी बन रही हादसे का कारण। - फोटो : डिवाइडर तोड़ने के बाद पसरी गिट्टी बन रही हादसे का कारण।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन मंदिर तिराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शुरू हुई मशक्कत अब सुस्त हो गई है। चौराहा के चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई पुराने हाईवे की रेलिंग, डिवाइडर व सुभाष चंद बोस की प्रतिमा के चबूतरा के इर्द-गिर्द खोदी गई सड़क छोटे-बड़े वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क सहारे पड़ी गिट्टी हादसा का न्यौंता दे रही है।शहर के प्रमुख स्थलों खास तौर पर जैन मंदिर चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुुकी है। जैन मंदिर पर लगने वाले जाम की समस्या के निजात के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन, नगर आयुक्त ऋषिराज व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। यातायात पुलिस विभाग के सुझाव पर चौराहा पर चौड़ीकरण के लिए निगम व पीडब्ल्यूडी विभाग की कुदाल व बुलडोजर दूसरे दिन से ही सक्रिय हो गए। आनन-फानन में जैन मंदिर के सामने करीब 70-80 मीटर डिवाइडर व रेलिंग को तोड़ हटा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सुभाष चंद बोस की प्रतिमा वाले चबूतरा की परिधि को भी कम किया गया, लेकिन निर्बाध यातायात के लिए शुरू हुई कवायद चंद रोज बाद ही सुस्त हो गई। परिणाम स्वरूप जैन मंदिर के सामने सड़क से सटे डिवाइडर व रेलिंग वाले स्थान पर गिट्टी पसरी हुई है। इसी से मिलती-जुलती तस्वीर प्रतिमा के चबूतरा के सहारे है। खुदी हुई सड़क पर पड़ी मोटी पत्थर की गिट्टी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। वहीं खोदाई वाले स्थान पर पसरी गंदगी सुहागनगरी के प्रमुख चौराहा की शोभा बिगाड़ रही है।
-
चबूतरा की परिधि में टाइल्स लगाने का काम भी अधूरा
चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुभाष चंद बोस की प्रतिमा के चबूतरा की परिधि भी कम की गई। इस दौरान चबूतरा की परिधि में उखड़ मार्बल टाइल्स को दोबारा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

-
साइन बोर्ड हटा, लेकिन क्राॅस राइडिंग पर नहीं लगा अंकुश
यातायात पुलिस विभाग के सुझाव पर जैन मंदिर तिराहे पर लगा मेरा फिरोजाबाद नाम का साइन बोर्ड मौके से हटा दिया गया। लेकिन, साइन बोर्ड हटाने के बावजूद उक्त खाली स्थान से रोड क्राॅस कर बाइक अथवा दोपहिया वाहनों की राइडिंग पर अंकुश नहीं लग सका।
-
चौड़ीकरण के लिए हटाए डिवाइडर व अन्य स्थान पर खोदी गई सड़क पर पेंचवर्क/मरम्मत का काम मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण प्रभावित है। इस समय बुटबिन नहीं डाली जा सकती है। तापमान बढ़ते ही खोदी गई सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

ऋषिराज, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें