फिरोजाबाद। लंबे समय से पेयजल सप्लाई की किल्लत से जूझ रहे नगला बरी क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत की उम्मीद है। निगम द्वारा नगला बरी स्थित पानी की टंकी पर लगे बाल्व को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। एक्सईएन जलकल ने यह जानकारी दी।
नगला बरी क्षेत्र स्थित वाटर ओवर हैडटैंक (टंकी) से जुड़े करीब दस मोहल्ला में लंबे समय से पेयजल किल्लत की शिकायतें थीं। बीते दिनों जलकल विभाग द्वारा क्षेत्र का सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान पानी की टंकी के पास लगे बॉल्व चॉक मिला। सालों पुराने बॉल्व को बदलने के लिए निगम कार्ययोजना बनाई है। कार्ययोजना के तहत 27 व 28 फरवरी को पानी की टंकी का मुख्य बॉल्व बदला जाएगा। एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय के बताया कि बॉल्व चॉक होने के कारण से टंकी से जुड़े मोहल्ला में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी।