फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बछगांव में तीन झोलाछाप की दुकानें बंद, नोटिस जारी

Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बछगांव क्षेत्र में जांच के दौरान तीन झोलाछाप की दुकानों को बंद करा दिया गया। तीनों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. केके वर्मा ने बछगांव क्षेत्र में चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान शुभम, लाल सिंह और जलालुद्दीन द्वारा संचालित दुकानों पर चिकित्सकीय कार्य किए जाने की जानकारी मिली। जांच में आवश्यक अभिलेख और चिकित्सकीय कार्य करने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर नोडल अधिकारी ने तीनों दुकानों को बंद करा दिया और संचालकों को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनसे चिकित्सकीय कार्य करने और प्रतिष्ठान संचालन से संबंधित दस्तावेज व स्पष्टीकरण मांगा है। नोडल अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि तीनों संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का प्रत्युत्तर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें