फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: स्टेशन रोड पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण कर बनाए गए रिहायशी भवनों सहित ढहा दी गईं दुकानें

Tue, 17 Oct 2023 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में स्टेशन रोड पर निगम का बुलडोजर गरजा। इस दौरान अतिक्रमण कर बनाए गए रिहायशी भवनों सहित दुकानों को ढहा दिया गया। 
विज्ञापन
Firozabad: स्टेशन रोड पर गरजा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को भी स्मार्ट रोड की परिधि में आए पक्के निर्माण पर निगम का बुलडोजर गरजा। हालांकि कार्रवाई के दौरान निगम व कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अफसरों को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। अभियान कल भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


करबला चौराहा से स्टेशन रोड तिकुनिया पर मंगलवार को भी निगम ने अवैध अतिक्रमणों के विरुद्व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान तीन रिहायशी भवनों सहित कई दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ रिहायशी भवन स्वामियों ने विरोध भी किया। लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रवर्तन दल के आगे उनका विरोध सफल नहीं हुआ। कर निर्धारण अधिकारी के अनुसार अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। हालांकि मंगलवार को विभागीय कार्यों के चलते अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस कारण अभियान में शामिल कर्मचारी भी कार्रवाई पूरी कराए बगैर लौट गए।

शाम को जेसीबी भी हो गई खराबी

अतिक्रमण को ढहा रही जेसीबी भी ध्वस्तीकरण के दौरान बंद हो गई। इस दौरान कुछ देर तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद मशीन को ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। इसके बाद अंधेरा होने के कारण काम को रोक दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें