दबरई स्थित नियम उल्लघंन करने में चालान कराते टीआई महेश सिंह। पुलिस स्रोत
- फोटो : दबरई स्थित नियम उल्लघंन करने में चालान कराते टीआई महेश सिंह। पुलिस स्रोत
फिरोजाबाद। मंगल बाजार को हटाए जाने की मांग को लेकर पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन ने मंगलवार को दोपहर तक बाजार को बंद रखा। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटला चुंगी चौराहे से लेकर क्लब चौराहे तक पुल के नीचे लगने वाले बाजार को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ताकि पुल के नीचे लगने वाले जाम की समस्या के साथ व्यापारियों की अन्य समस्याओं का निदान हो सके। मंगल बाजार में 80 प्रतिशत बाहर के दुकानदार यहां आकर अपने फड़ सजाते हैं। 20 प्रतिशत ही स्थानीय दुकानदार होते हैं।
उन्होंने मंगल बाजार के दुकानदारों के स्थान परिवर्तन के साथ उनको स्पेशल टिनशेड लगाकर सुविधा प्रदान की जाए। धरना स्थल पर शांतिलाल शर्मा, ध्यानपाल सिंह, विकास लहरी, नरेश अग्रवाल,अमर अग्रवाल, लोकेश शर्मा, सचिन जैन, गौरव गुप्ता, हर्ष कुमार वशिष्ठ, मनीष अग्रवाल, विष्णु झा, लक्ष्मण, बृजेश कुमार, विनोद शर्मा, सुरेश सिंह, हरपाल सिंह, उज्ज्वल ठाकुर शामिल थे। इधर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव सैय्यद जीशान हुसैन ने कहा कि मंगल बाजार में फड़ सजाने वाले गरीब तबके के दुकानदार हैं। गरीब दुकानदारों की रोजी रोटी नहीं छीनी जाए। उनको उचित स्थान पर बाजार लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। संवाद