फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फलों के दाम को लेकर हुई कहासुनी, दुकानदार ने ग्राहक के पेट में घोंप दिया चाकू; पुलिस ने कराया इलाज

Sun, 31 Mar 2024 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फलों के दाम को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए दुकानदार ने ग्राहक के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने घायल का इलाज कराया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फलों के दामों को लेकर दुकानदार एवं ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। आक्रोशित दुकानदार ने युवक के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया है।

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप आदर्श कृष्ण महाविद्यालय से कुछ दूरी पर स्वामी नगर निवासी अंकित गुप्ता फलों की दुकान करता है। शनिवार रात थाना क्षेत्र के गोशपुरा निवासी रूपेश यादव फल खरीदने के लिए आया था। फलों के दामों को लेकर दुकानदार एवं ग्राहक के बीच विवाद हो गया। 

देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आक्रोशित दुकानदार ने रूपेश के पेट में चाकू मार दिया। इससे रूपेश मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। रूपेश का उपचार कराने के बाद दोनों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें