फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर में फड़ हटाने पहुंची पुलिस, लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र के राजादाल मील के सडक पर लगें फडों को पुलिस द्वारा हटाने की चेतावनी देने पर ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल के सामने लगने वाले बाजार को हटवाने के लिए पहुंची रसूलपुर पुलिस को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मी मौके से लौट गए। पुलिस के रवैये से फड़ लगाने वाले दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने कहा कि वह कई वर्ष से यहां दुकानें लगा रहे हैं। इस बार पुलिस परेशान कर रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल के सामने प्रतिवर्ष दीपोत्सव पर गणेश लक्ष्मी का बाजार डिवाइडर के किनारे लगाया जाता है। इस बार भी दुकानदारों ने शुक्रवार को दुकान लगाना शुरू किया तो रसूलपुर पुलिस ने विरोध करते हुए बाजार डाक बंगला के समीप खाली पड़े भूखंड पर लगाने को कहा लेकिन दुकानदार वहां पर बाजार लगाने के लिए राजी नहीं थे।
दुकानदार अशोक कुमार, पीकेश कुमार, पप्पू, संजू, शिवम, संतोष आदि ने कहा कि वहां पर कोई खरीदारी करने के लिए नहीं जाएगा। सूचना पर पार्षद अजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। पार्षद ने पुलिस अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराया। शनिवार को रसूलपुर पुलिस फिर से बाजार हटवाने के लिए पहुंच गई तो दुकानदारों ने विरोध करते हुए नारेबाजी कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें