फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से एक और किसान की मौत

Sun, 05 Apr 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में बरसात व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने का सदमा एक किसान और नहीं सह पाया। तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे आगरा ले गए वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव हिम्मतपुर निवासी प्रेमकिशोर (45) पुत्र मोहरसिंह जाटव ने करीब 40 बीघा खेत बटाई पर लेकर आलू व गेहूं की फसल की थी। आधी से ज्यादा फसल पूर्व में हुई बरसात की भेंट चढ़ गई। इसके साथ ही रही सही कसर शुक्रवार को हुई बरसात व ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। शनिवार सायं को प्रेमकिशोर घर से खेतों की ओर गए थे, वहां गेहूं की फसल की बर्बादी देख उन्हें सदमा लग गया। परिवारीजन उन्हें आगरा उपचार के लिए ले गए वहां उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि उनके ऊपर बैंक का भी सात लाख रुपये का कर्जा था।
विज्ञापन


पुत्रियों के हाथ करने थे पीले
प्रेमकिशोर अपनी दो पुत्रियों की शादी को अच्छे रिश्ते तलाश रहे थे लेकिन बर्बाद हुई फसल ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

फोटो-मृतक किसान प्रेमकिशोर की फाइल फोटो-10। शव पर विलाप करते मृतक के परिजन-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें