फिरोजाबाद। नई बस्ती जैन मन्दिर से निकाली गई शोभायात्रा में मुख्य डोले के साथ चलते समिति के पदाधि?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जैनधर्म के प्रमुख आचार्य सन्मति सागर महाराज की जयंती श्री सन्मति सागर सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नई बस्ती स्थित बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम हुए। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने उठा।
नई बस्ती जैन मंदिर में सुबह आचार्य सन्मति सागर महाराज का पूजन विधानचार्य पाण्डेय अमित जैन सोनू के निर्देशन में किया गया। नई बस्ती से संत टॉकीज रोड, गांधी पार्क चौराहा, बस अड्डा होते हुए आचार्य की शोभायात्रा सेठ छदामीलाल जैन मंदिर तक बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं एवं युवतियां नृत्य करते हुए चल रहीं थीं। पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा समापन के बाद सेठ छदामीलाल जैन मंदिर में ध्वजारोहण आशीष जैन ने किया। मंच का उद्घाटन अनुज जैन तुलसी विहार ने किया। आचार्यश्री की तस्वीर का अनावरण ऋषभ जैन और दीप प्रज्ज्वलन प्रवीन जैन सरनऊ ने किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन इसौली ने किया। मंगलाचरण लवली जैन एवं राखी जैन ने प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता अनूप चंद्र जैन ने बताया कि आचार्य सन्मति सागर महाराज ने जीवन के अंतिम वर्षों में घोर साधना करते हुए चटाई का भी त्याग कर दिया था। संतकुमार जैन, अरुण जैन पीली कोठी, ललितेश जैन ने भी संस्मरण सुनाए। शाम को सामूहिक आरती के बाद सन्मति सागर बालिका मंडल के द्वारा ‘स्वार्थ के संसार’ शीर्षक पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्रेयांश जैन, महामंत्री प्रियांशु जैन राजा, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, ऑडीटर आशीष जैन, विजय जैन, अजय जैन, सुकमाल जैन, सचिन जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, प्रवीन जैन, प्रवीन जैन आदि उपस्थित रहे।