फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार खुद करें हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित

Sat, 13 Feb 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को थानेवार अपराधों की समीक्षा की। साफ कहा कि अपराध पर अंकुश लगे और अपराधियों को जेल में होना चाहिए। उन्होंने जिन थानेदारों के क्षेत्र में लूट या फिर हत्या की वारदातें हुईं उन्हें सख्त हिदायत दी कि इनका प्राथमिकता के आधार पर खुलासा करें। बड़े अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें जेल भेजा जाए। विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन सभागार में अपराधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विवेचनाओं की धीमी प्रगति होने पर नाराजगी जाहिर की। एसपी ने थाना टूंडला क्षेत्र में हुए सीएनजी पेट्रोल पंप लूटकांड, थाना उत्तर के सर्राफा व्यापारी लूट प्रकरण एवं शिकोहाबाद व सिरसागंज क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। सर्किल के थानेदार एवं सीओ को सख्त हिदायत दी कि इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों का स्थान सीधे जेल में होना चाहिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों के साथ माफियाओं को चिह्नित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अपराधी किसी कीमत पर बाहर नहीं घूमना चाहिए। थानेदारों को इनामी अपराधियों की सूची बनाने तथा उनकी जमानत मिलने की भी निगरानी करनी होगी। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ सिटी राजेेश चौधरी, सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत, सीओ टूंडला प्रशिक्षु प्रेम प्रकाश सिंह के साथ जिले भर के थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे।

एसपी ने चौकीदारों को किया सम्मानित
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने जिले में बेहतर काम करने वाले प्रत्येक थाने के चौकीदारों को क्राइम मीटिंग के दौरान सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने थानेवार तीन-तीन चौकीदारों को चिह्नित किया जिन्होंने बेहतर सूचनाएं दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें