फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसिंहपुर में नाली विवाद पर पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा क्षेत्र में नाली के विवाद में बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह किए जाने की सूचना पर पुलिस, प्रशासन की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ब्लाक के जेई, पंचायत सचिव एवं पुलिस टीम घायल हो गई। घायलों को देर शाम टूंडला अस्पताल में मेडिकल कराए हैं। छह नामजद सहित महिला-पुरुष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के शिवसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान रामसेवक यादव एवं सतीश यादव के खेतों के बीच से नाली निकल रही है। इस नाली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता चला आ रहा है। बुधवार की शाम को पूर्व प्रधान रामसेवक यादव पक्ष के अग्याराम ने पुलिस प्रशासन के ढीले रवैये को लेकर खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
इसी सूचना मिलने पर थाना पचोखरा से हेड कांस्टेबल रामदास के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार, मोमराज सिंह ब्लाक के जेई अनिल कुमार, पंचायत सचिव मुकुल शर्मा गांव पहुंच गए। आरोप है कि जिस समय प्रशासन की टीम के लोग गांव में बात कर रहे थे उसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके कारण पुलिस टीम साथ जेई से अभद्रता की। नाली विवाद में पुलिस प्रशासन टीम पर हमले की जानकारी थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह को हुई तो वह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित दो को पकड़ लिया है। जेई अनिल कुमार, पंचायत सचिव मुकुल शर्मा, कांस्टेबल अनिल कुमार, मोमराज सिंह व हेड कांस्टेबल रामदास का मेडिकल कराया है।
नाली विवाद में क्यूआरटी टीम, पंचायत सचिव जेई गांव शिवसिंहपुर में गए थे। टीम पर अचानक हमला किया है। घटना के संबंध में पूर्व प्रधान सहित छह नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संजय सिंह - एसओ पचोखरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें