फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फूड सेफ्टी कनेक्ट एप का क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत कर सकेंगे शिवभक्त

Sun, 13 Jul 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के विशेष प्रबंध किए गए हैं। लोग अपने मोबाइल से पड़ताल कर सकेंगे। एप पर शिकायत भी की जा सकेगी। यह शिकायत के एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया) के पास पहुंच जाएगी। इसके लिए दुकानों, ढाबों, होटलों में क्यूआर कोड युक्त ग्राहक संतुष्टि फीडबैक के स्टीकर लगाए जा रहे हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस भी डिस्पले कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान खान-पान मिलावट व अन्य धोखाधड़ी को रोकने के लिए इस बार विशेष प्लान तैयार किया गया है। कांवड़ मार्ग पर सभी दुकानदारों को ग्राहक संतुष्टि एप स्टीकर लगना अनिवार्य कर दिया गया है। इस स्टीकर पर दुकानदार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और हेल्पलाइन नंबर दर्ज है। खाद्य निरीक्षक होटल, ढावों पर खाद्य विभाग का लाइसेंस डिस्पले करा रहे हैं। जिस पर नाम, पता आदि जानकारी अंकित है।




एप पर ऐसे मिलेगी जानकारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि फूड सेफ्टी कनेक्ट एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। मोबाइल में क्यूआर कोड स्कैन करने पर ग्राहक संतुष्टि एप खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर डालने पर दुकानदार की पूरी जानकारी दिखेगी। शिकायत के लिए स्टीकर पर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है, जिस पर कॉल करने पर खाद्य विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर सकेंगे।
विज्ञापन








कांवड़ मार्ग पर विशेष निगरानी

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सावन माह के दौरान कांवड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत आने के पर वे मौके पर पहुंचकर खाद्य संबंधी दिक्कतों को दूर कराएंगे। निर्देशों का पालन न करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें