फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में सुलह के साथ शिकोहाबाद सीट पर फंसा पेच

Sat, 31 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
सपा का जिला कार्यालय
विज्ञापन
शुक्रवार को मनमुटाव और शनिवार को सुलह। सपा के इस हाई वोल्टेज ड्रामा में जिले की शिकोहाबाद सीट पर अब पेच फंस गया है। शिकोहाबाद सीट से सपा का उम्मीदवार अब कौन होगा यह सवाल पार्टी में तैरता रहा।
विज्ञापन

सपा में चल रही रार के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से अलग-अलग सूची जारी की गई थी। दोनों की सूची में शिकोहाबाद छोड़ कर शेष चार विधानसभा सीटों पर विरोधाभास नहीं था। मुलायम की सूची में पहले शिकोहाबाद सीट से प्रत्याशी तय नहीं किया गया था। वहीं, जसराना से रामवीर यादव, सिरसागंज से हरिओम यादव, टूंडला से महाराज सिंह धनगर और सदर सीट से अजीम भाई के नाम की घोषणा की गई। बाद में अखिलेश यादव ने सूची जारी की इसमें शिकोहाबाद सीट से मौजूदा विधायक ओमप्रकाश वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया। इसके बाद देर रात मुलायम सिंह के हवाले से सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव की ओर से जारी की गई सूची में शिकोहाबाद सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत के नाम का एलान किया गया।
 शनिवार को सपा में सुलह की इबारत लिखी गई। साथ ही संदेश दिया गया कि उम्मीदवारों की नए सिरे से सूची जारी होगी। शिकोहाबाद छोड़ कर शेष चार सीटों पर इस लिए गतिरोध नहीं क्योंकि इस पर अखिलेश और मुलायम दोनों की लगभग सहमति है। शिकोहाबाद से उम्मीदवार के रूप में साइकिल पर मौजूदा विधायक ओमप्रकाश वर्मा सवार होंगे या फिर पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत सवार होंगी। यह सवाल दिन भर पार्टी के कैंप में घूमता रहा।
विज्ञापन


सुबह से ही लखनऊ पहुंच गए सपा नेता
जिले के सभी प्रमुख सपा नेता सुबह से ही लखनऊ पहुंच गए। सपा के तीनों विधायक और दोनों एमएलसी लखनऊ पहुंचे। सपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख कार्यकर्ता भी लखनऊ पहुंच गए। अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट के कार्यकर्ता भी लखनऊ में कैंप किए रहे। जिले के अधिकांश स्थानीय नेताओं ने अखिलेश यादव के दरबार में ही हाजरी दी। एक विधायक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव के कैंप में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें