फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद पालिका को 72 लाख रिवाल्विंग फंड

Wed, 07 Jan 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद में नगर निकायों के विकास के लिए शासन की ओर से रिवाल्विंग फंड से एक करोड़ 42 लाख 79 हजार रुपया जारी किया है। धनराशि से नगर निकायों में विकास कार्य कराए जा सकेंगे। सबसे अधिक मेहरबानी शिकोहाबाद पालिका पर की है यहां के लिए 72 लाख रुपया दिया है।
विज्ञापन



नगरीय क्षेत्र के विकास को शासन की ओर से बजट का आवंटन किया है। फीरोजाबाद जिले में सर्वाधिक धनराशि शिकोहाबाद नगर निकाय को 72 लाख और सिरसागंज नगर पालिका को 39 लाख रुपया जारी किया है। फीरोजाबाद नगर निगम की आबादी सवा छह लाख से अधिक होने के बावजूद यहां के लिए मात्र तीस लाख रुपया ही रिवाल्विंग फंड से दिया गया। इससे खराब स्थिति टूंडला नगर पालिका की रही। इस पालिका को तो मात्र एक लाख 79 हजार रुपया ही मिल सका। वहीं नगर पंचायत फरिहा और जसराना को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। एडीएम कमेंद्र सिंह ने धनराशि आने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकोहाबाद को 72 लाख, सिरसागंज को 39, फीरोजाबाद को 30 और टूंडला को 1.79 लाख रुपया विकास कार्यों के लिए मिला है।



नया सवेरा में मिले 25 लाख
फीरोजाबाद नगर निगम को नया सवेरा स्कीम के तहत ही 25 लाख का बजट अलग से आवंटित किया है। एडीएम ने कहा इस धनराशि से नगर निगम द्वारा ही विकास कार्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें