शशांक पाठक उर्फ जुगनू हत्याकांड के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी सिटी से मिलने पहुंचे ब
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शशांक हत्याकांड के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र से मिला। इस दौरान एसपी सिटी ने उन्हें भरोसा दिया कि हत्यारोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल के चाणक्य फाउंडेशन के संस्थापक पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से बयान आया था कि शशांक हिस्ट्रीशीटर था, जबकि परिवार के झगड़े में पुलिस द्वारा एक ही बार में पांच-छह फर्जी मुकदमे उसके ऊपर लगाए गए थे। इसके बाद ही उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई थी।
छह वर्षों में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। खुद ही अपना काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि शशांक को अपराधी बताकर पुलिस परिजनों को भयभीत करने की कोशिश कर रही है। एसपी सिटी ने प्रतिनिधिमंडल को हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में सवर्ण संगठन के कौशल किशोर उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, लोकेंद्र पाठक, जितेंद्र पाठक उर्फ जीतू, गोपाल शर्मा, देव शर्मा एवं अनुराग रावत आदि शामिल रहे।