गांधी पार्क चौराहे से नालबंद चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य का पूजन कर शुभारंभ करतीं महापौर, साथ मे
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम दो करोड़ रुपये की लागत से गांधी पार्क चौराहे से नालबंद चौराहे तक शहर के मुख्य सड़क का निर्माण कराएगा। इसके लिए महापौर नूतन राठौर ने सोमवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मेयर ने बताया कि दीपावली से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
मेयर ने बताया कि हॉटमिक्स से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सफेद पट्टी और कैट आई लगाई जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ रंगीन इंटरलॉकिंग से निर्माण कार्य कराया जाएगा। सड़क का निर्माण 17 वर्ष बाद कराया जा रहा है। इसको लेकर कार्यदायी संस्था को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह मार्ग शहर के कई प्रमुख स्थानों को भी जोड़ता है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, अवधेश पाठक, अश्वनी भारद्वाज, देश दीपक यादव, आशीष यादव, विमला सिंह जादौन, विनाकादेवी राठौर, मायादेवी, मीरा शर्मा, अशोक राठौर, मोहित अग्रवाल, विजय शर्मा, सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद