फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संशोधित - बार एसोसिएशन का चुनाव एक, कमेटियां दो

Wed, 12 Apr 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव एक, कमेटियां दो
विज्ञापन

एक ने मुख्य चुनाव अधिकारी यतीश यादव तो दूसरे ने राजेंद्र प्रसाद शर्मा को बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का वर्ष 2023-24 का चुनाव भले ही एक होगा। लेकिन इस चुनाव कराने के लिए दो अलग-अलग चुनाव कमेटियों का गठन कर दिया है। इसमें एक के मुख्य चुनाव अधिकारी यतीश यादव तथा दूसरे के राजेंद्र प्रसाद शर्मा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों के मध्य चल रही आपसी मनमुटाव नए चुनाव कराने के दौरान भी सामने आ गया है। चुनाव कराने के लिए दो-दो कमेटियों का गठन कर दिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी यतीश कुमार यादव को बनाया था। उन्होंने चुनाव कराने के लिए सहायक चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें कुछ नाम दोनों कमेटियों में है। यतीश कुमार यादव ने रमेशचंद्र शर्मा एडवोकेट,नानकचंद्र धनगर,सतीश बशिष्ठ,प्रेमसागर, संजय सिंह यादव, आरिफ इकबाल, संतोष कुशवाह,आलिया रफत सादमा,नौशाद अली शेख, दिलीप कुमार यादव, प्रदीप कुमार, डॉ. सुधीर यादव, डा. इंद्रपाल सिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कौशल राठौर, डा.नागेंद्र सिंह, रोहित कुमार पारस, डालचंद्र वर्मा, रमा गुप्ता, मोहन शर्मा, आदित्य कुमार चौहान, सत्यवीर सिंह तागड़ को शामिल किया है। वहीं दूसरी कमेटी में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा को बनाने के साथ ही सहायक चुनाव अधिकारी सर्वेश कुमार यादव एडवोकेट,प्रेम सागर एडवोकेट, मदनपाल सिंह,संजय यादव एडवोकेट एवं अरविंद कुमार बघेल एडवोकेट, ग्रीश कुमार शर्मा, राजनारायण यादव एडवोकेट,आलिया रफत सादमा एडवोकेट,नेत्रपाल सिंह गुर्जर एडवोकेट, कोमल सिंह कुशवाह एडवोकेट को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें