शाहरुख खान के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सह-संयोजक मयंक तिवारी के नेतृत्व में शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले का विरोध किया गया।
इस दौरान तहसील तिराहे पर पुतला जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान मयंक तिवारी ने कहा कि देशद्रोही की फिल्म को न देखें। आज अभिनेता का जो भी वजूद है वह केवल देश के लोगों की वजह से है। पुतला दहन के समय शाहरुख खान के विरोध में नारेबाजी की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सह नगर मंत्री धैर्य प्रकाश उपाध्याय, मयंक दुबे, ऋषभ शर्मा, शिवम शर्मा, राजा, गोलू यादव, मनीष राजपूत, आशुतोष तिवारी, प्रवीन यादव, बजरंग दल के जिला संयोजक संतोष वशिष्ठ, अनुज वशिष्ठ आदि मौजूद थे।