फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शहरकाजी ने किया वक्फ बिल का समर्थन, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने बताया वक्त की जरूरत

Fri, 04 Apr 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शहर काजी शाहनियाज अली
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को शहर काजी ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर सभी को चौंका दिया। वहीं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने बिल को वक्त की जरूरत बताते हुए इसका समर्थन किया है। युवाओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया है। कुछ बोले कि - बिल के सामने आने पर ही हकीकत पता चलेगी पर किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

-वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वक्फ बिल को वक्त की जरूरत बताते हुए समर्थन किया है। इस बिल को लेकर कोई भ्रम में नहीं रहें। इससे किसी को हित होने वाला नहीं है। उन्होंने आवाम से अपील की है कि वह अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। प्रशासन का सहयोग करें। शहर में देखा जाए तो वक्फ की संपत्तियां हैं उन पर भूमाफिया, दबंगों एवं गुंडों का कब्जा है। वही कौम ए मिल्लत के ठेकेदार बने हुए हैं यह समाप्त होगा।

शाहनियाज अली, शहर काजी

-राष्ट्रीय मुस्लिम मंच हमेशा वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में रहा है मैं आज भी इसका समर्थन करता हूं। वक्फ संपत्तियों पर जो माफिया कब्जा किए हुए थे उनको दर्द हो रहा है। सरकार गरीब मुस्लिमों का भला करने जा रहा है। दबरई में ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने उक्त मस्जिद को बनवाया लेकिन बाहर के लोगों ने कब्जा कर लिया। यह गलत है।
विज्ञापन

सूफी हसन कादरी, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच
-वक्फ संशोधन बिल पर मैं तो यही कहूंगा कि बिल जनता के जब भी सामने आएगा तभी उसकी हकीकत सामने आ सकेगी। बिल को बिना देखे किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। खासतौर से युवाओं को इस पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि वक्फ संपत्तियों पर तो सरकार का नियंत्रण आज भी है।
शहजादउद्दीन उर्फ बबलू, कोटला मोहल्ला

- वक्फ संशोधन बिल आखिर लाने की सरकार को क्या जरूरत थी। वक्फ बोर्ड तो वैसे ही सरकार के अंडर में काम करता है। उन्होंने कहा कि नया संशोधन बिल लाए जाने से सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा हो रहा है। वैसे तो स्थिति बिल के सामने आने पर ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

हाजी नसीर अहमद, मोहम्मदगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें