फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के कई मोहल्लों में बिजली गुल, हंगामा

Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बिजली को लेकर हंगामा
विज्ञापन
 नगर के पश्चिमी क्षेत्र के करीब एक दर्जन मोहल्लों में दो दिन से बिजली गुल होने से आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि दो दिन से विद्युत आपूर्ति भंग है। इसके चलते पेयजल की गंभीर समस्या हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के पश्चिमी क्षेत्र में दो दिन से विद्युत आपूर्ति भंग है। उमस भरी गर्मी में लोग बिना बिजली से परेशान हैं। आपूर्ति बाधित होने से कारण पूरे क्षेत्र में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। कटौती से  परेशान सुरमा वाली गली, तेल मिल रोड, नई बस्ती, एमपी रोड, गुरुद्वारा रोड, मस्जिद रोड, कच्चा टूंडला, हरिनगर, कैलाश विहार, वाल्मीकि बस्ती, नई आबादी की महिलाएं एकत्रित होकर विद्युत कार्यालय पहुंच गई।  महिलाओं को  देख कुछ कर्मचारी तो मौके से निकल गए। महिलाओं ने सीधे एसडीओ से बात करते हुए समाधान की मांग। एसडीओ अनिल शर्मा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। महिलाओं के साथ पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष आशू चक ने चेतावनी दी यदि कटौती बंद नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता के साथ भाजपा आंदोलन करेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रांतीय परिषद सदस्य रामतीर्थ  चक, मनोज चक, राजेंद्र शर्मा, बबलू कश्यप, टिंचू शर्मा, नरेंद्र चक, भगवान देवी, गिरजा देवी, राजवती, अनीता देवी, संतोषी देवी, मंजू, प्रतिमा  उपाध्याय, किशन चक, सुमित चक, गोविंद राजौरिया आदि मौजूद रहीं।


 विद्युत ट्रांसफार्मर में कमी आने के कारण कम वोल्टेज व एक फेस न आने की समस्या थी। ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण आपूर्ति भंग रही थी। अब नया ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार शर्मा
विद्युत उपखंड अधिकारी, टूंडला

फोटो-टूंडला विद्युत कार्यालय में कटौती को लेकर हंगामा करती महिलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें