टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मृत बच्चे के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।