फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने किया निरीक्षण, सात स्कूल बंद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जसराना ब्लॉक के 12 विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सात विद्यालय बंद मिले। बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के अध्यापकों का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण और रसोईघर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को जसराना ब्लॉक के दर्जनभर स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर, अल्लापुर, नगला घनी, नगला झील, पटीकरा (द्वितीय), प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंडी बंद मिले। इस पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की। बीएसए ने बताया कि बंद मिले विद्यालयों के अध्यापकों का वेतन रोकने के साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बृहस्पतिवार को ही एका के परिषदीय स्कूल मुहम्मदपुर का निरीक्षण किया। यहां शिक्षिका वांछिता गुप्ता, शिक्षामित्र सरलादेवी एवं रामनिवास भी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इनका मानदेय एवं वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें